सोनभद्र, मार्च 31 -- सोनभद्र, संवाददाता। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के राबर्ट्सगंज नगर में स्थित वार्ड-18 में बैंक आफ बड़ौदा से होकर अंबेडकर नगर को जाने वाली सड़क से होकर न्यू कालोनी को जाने वाली दूसरी गली का हाल बेहाल हो गया है। कार्नर पर ही काफी दिनों से नाली पर लगा ढक्कन टूटा पड़ा है। इसके चलते इसे पार करने के चक्कर में आये दिन वार्ड के रहवासी गिर कर चोटहिल हो जा रहे हैं। इसके साथ ही सड़क भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इसको लेकर कई बार नगर पालिका के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन संबंधितों के इस ओर ध्यान न दिये जाने के कारण आज भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। वार्ड के लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए टूटे नाली के ढक्कन को सही कराने के साथ ही सड़क मरम्मत कराये जाने की मांग की है। वार्ड के सत्यप्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.