टूटे तार से करंट लगकर जान गई
गुड़गांव, सितम्बर 4 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। बजघेड़ा गांव में गुरुवार रात बारिश के दौरान टूटकर गिरे हाई वोल्टेज बिजली के तार से करंट लगकर 35 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के रामकोट क्षेत्र निवासी मौजी के रूप में हुई है। वह बजघेड़ा गांव में किराये के कमरे में रहकर मजदूरी करता था। पुलिस के अनुसार घटना गुरुवार रात उस वक्त हुई जब मौजी शौच के लिए बाहर जा रहा था। अंधेरे और बारिश के कारण वह रास्ते में गिरे हाई-वोल्टेज बिजली के तार को देख नहीं पाया और उसकी चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।सूचना मिलने पर पहुंची बजघेड़ा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और शुक्रवार को परिजनों को सौंप दिया। हादसे से आक्रोशित परिजनों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.