टूटे तार के संपर्क में आने से किशोर झुलसा
मुजफ्फरपुर, जून 18 -- मुरौल। शंभुनाथपुर ढोली गांव में गुरुवार को टूटे तार के संपर्क में आने से मोहन पासवान का पुत्र प्रिंस कुमार (15)झुलस गया। परिजनों ने प्रिंस को मुरौल सीएचसी में भर्ती कराया है। परिजनों ने बताया कि बुधवार को हवा में बिजली का हाइटेंशन तार टूट कर गिर गया। दुरुस्त किए बिना ही आपूर्ति शुरू कर दी गई, जिसके संपर्क में आने से प्रिंस झुलस गया। जेई से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं हो सकी। यह भी पढ़ें- हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किसान की मौत, किशोरी झुलसी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.