बदायूं, मई 25 -- बिजली विभाग की लापरवाही के चलते टूटे बिजली तार की चपेट में आने से तीन भैंस की मौत हो गई। घटना दातागंज ब्लॉक क्षेत्र के गांव गलौथी और रोहरी के बीच की है। यहां काफी समय से बिजली का तार टूटकर नीचे पड़ा था और उसमें लगातार करंट दौड़ रहा था। ग्रामीणों का आरोप है कि इसकी सूचना विद्युत विभाग को दी गई थी, लेकिन विभागीय कर्मचारियों ने तार को न तो हटवाया और न ही सही कराया। रविवार को इसी टूटे तार की चपेट में आकर तीन भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। मृत भैंस गांव गलौथी निवासी नरेश पाल पाली की हैं। यह भी पढ़ें- टूटे तार की चपेट में आकर तीन भैंसों की मौत नरेश पाल ने बताया कि वह इन्हीं भैंस के सहारे खेती-बाड़ी और परिवार का पालन-पोषण करता था। अचानक हुई घटना से उसके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़...