अररिया, मई 12 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि परमान नदी के टूटे तटबंध को लेकर लगातार उठ रही मांग के बाद प्रशासन हरकत में आया। मंगलवार को बाढ़ नियंत्रण एवं जल संसाधन विभाग और मनरेगा विभाग की संयुक्त टीम ने पिपरा पंचायत स्थित टूटे तटबंध का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को जल्द मरम्मत कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। बताया जाता है कि नेपाल से होकर फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली परमान नदी का तटबंध बीते वर्ष पिपरा पंचायत के सोताकात और टप्पू टोला के पास टूट गया था। तटबंध टूटने से आसपास के गांवों में पानी घुस गया था, जिससे लाखों रुपये की क्षति हुई थी। यह भी पढ़ें- टूटे तटबंध का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, जल्द मरम्मत का आश्वासन घटना के कई माह बाद भी मरम्मत कार्य शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी थी। ग्रामीणों का कहना था...