टूटे टीन शेड के नीचे सब्जी बेचने को मजबूर किसान
औरैया, मई 18 -- अजीतमल, संवाददाता। बाबरपुर स्थित सब्जी मंडी में मूलभूत सुविधाओं के अभाव से किसान और सब्जी विक्रेता परेशान हैं। मंडी में वर्षों पहले लगाए गए टीन शेड जर्जर हालत में पहुंच चुके हैं, जबकि दो चबूतरे आज भी बिना टीन शेड के खुले पड़े हैं। ऐसे में किसान और विक्रेता भीषण गर्मी, तेज धूप और बरसात के बीच खुले आसमान के नीचे बैठकर सब्जियां बेचने को मजबूर हैं। मंडी में रोजाना आसपास के गांवों से किसान अपनी उपज लेकर पहुंचते हैं, लेकिन यहां उन्हें पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।
सुविधाओं की कमी खुले चबूतरों पर बैठने वाले विक्रेताओं को मौसम की मार झेलनी पड़ रही है। धूप और बारिश से बचने के लिए लोग मजबूरी में तिरपाल लगाकर अपनी सब्जियों और खुद को सुरक्षित रखने का प्रयास करते हैं। बरसात के दौरान सब्जियां खराब होने का खतरा बना रहता है, जबकि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.