बाराबंकी, फरवरी 27 -- सूरतगंज (बाराबंकी)। ब्लॉक क्षेत्र में जर्जर बिजली पोल और झूलते हाई वोल्टेज तारों ने लोगों की जान पर खतरा खड़ा कर दिया है। जगह-जगह टूटे खंभों पर 11 हजार वोल्ट की लाइन दौड़ाई जा रही है, जबकि कई स्थानों पर तार नीचे लटक रहे हैं। लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान न होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार करता नजर आ रहा है। ब्लॉक सूरतगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत रूहेरा गांव जाने वाले मोड़ पर लगा एक टूटा हुआ पोल आज भी 11 हजार हाई वोल्टेज लाइन का भार उठाए हुए है। यह मार्ग सूरतगंज-सुढ़ियामऊ रोड से जुड़ा है, जहां दिनभर राहगीरों, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों का आवागमन बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जर्जर खंभा कभी भी गिर सकता है। जिससे बड़ी जनहानि हो सकती है। रूहेरा गांव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.