टूटे करीब 1000 खंभे, तीन दर्जन ट्रांसफार्मर, जिले भर की बत्ती गुल
श्रावस्ती, सितम्बर 27 -- श्रावस्ती,संवाददाता। आंधी और बारिश ने जिले भर में तबाही मचा दी है। बिजली विभाग के करीब एक हजार खंभे गिर गए और तीन दर्जन से अधिक ट्रांसफार्मर धराशायी हो गए। इसके कारण जिले भर की बिजली गुल रही और चौथे दिन भी लोग अंधेरे में रहने को मजबूर रहे। तीन दिनों तक चली आंधी और बारिश के साथ जिले में तबाही मच गई। सबसे अधिक नुकसान बिजली विभाग को हुआ है। आंधी के साथ पेड़ गिरने के कारण जिले भर में करीब 1000 पोल गिर गए हैं। अकेले गिलौला उपकेन्द्र में ही 300 के करीब खंभे गिए गए हैं। एक हजार पोल के साथ ही करीब तीन दर्जन से अधिक ट्रांसफार्मर भी धराशायी हो गए हैं। यह भी पढ़ें- Bahraich News: आंधी में उड़े निर्बाध आपूर्ति के दावे,बिखरा बिजली का ढांचा इसके कारण जिले भर की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। सरकारी कार्यालयों में जनरेटर से काम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.