पटना, मई 9 -- मानसून के दौरान नगर निगम क्षेत्र के वार्डों में टूटे और जर्जर मैनहोल की मरम्मत के लिए मैनहोल एंबुलेंस चलेगी। शनिवार को नगर निगम मुख्यालय में सशक्त स्थायी समिति की बैठक में मैनहोल एंबुलेंस समेत 29 एजेंडों को स्वीकृति दी गई। बैठक में महापौर सीता साहू, उपमहापौर रेशमी चंद्रवंशी और नगर आयुक्त यशपाल मीणा उपस्थित थे।
मैनहोल एंबुलेंस का संचालन सशक्त स्थायी समिति ने मैनहोल एम्बुलेंस का सुचारू रूप से संचालन करने का निर्णय लिया है। बताया गया कि मैनहोल एंबुलेंस वाहन पर निर्माण सामग्री, नए मैनहोल के ढक्कन, मिस्त्री, बिजली कर्मी तैनात रहेंगे। आवश्यकतानुसार और शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। मैनहोल एंबुलेंस से एक दिन में कम से कम 30-35 क्षतिग्रस्त मैनहोल को दुरुस्त किया जाने का लक्ष्य रखा गया है। मैनहोल एंबुलेंस के लिए संवेदकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.