नई दिल्ली, अगस्त 11 -- बिहार में चुनावी हलचल तेज है। बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन काफी सक्रिय है और महागठबंधन में शामिल सभी दल चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। वीआईपी चीफ मुकेश सहनी पिछले कुछ दिनों से लगातार यह भी कहते आ रहे हैं कि इस बार बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी। इतना ही नहीं मुकेश सहनी ने तो यहां तक कह दिया है कि महागठबंधन की सरकार में तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री होंगे और वो उपमुख्यमंत्री। हालांकि, राष्ट्रीय जनता दल के एक दिग्गज नेता के हालिया बयान से ऐसा लगता है कहीं मुकेश सहनी का डिप्टी सीएम की दावेदारी का सपना टूट ना जाए। दरअसल जब राजद नेता से वीआईपी चीफ की इस दावेदारी को लेकर पूछा गया तो उन्होंंने कह दिया कि गठबंधन में ऐसी कोई बात ही नहीं हुई है। राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी रविवार को मोतिहारी जिले में मौजूद थे। यहां हरसिद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.