टूटी स्लैब से आवागमन प्रभावित होने से लोग परेशान
कानपुर, मई 24 -- डेरापुर,संवाददाता। नगर पंचायत डेरापुर के वार्ड नंबर 10 प्रताप नगर में नाले के ऊपर रखा कंक्रीट स्लैब टूट जाने से वार्ड निवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सहीम अहमद के घर के सामने स्थित यह स्लैब करीब एक वर्ष पहले नगर पंचायत द्वारा लगवाया गया था, लेकिन समय से पहले ही क्षतिग्रस्त हो गया। स्लैब टूटने से स्थानीय लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। यह रास्ता मोहल्ले के लोगों के लिए मुख्य मार्ग होने के कारण रोजाना बड़ी संख्या में लोग यहां से गुजरते हैं। टूटे स्लैब के कारण राहगीरों, बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को खतरा बना हुआ है। वहीं कई लोग हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच चुके हैं। लोगों ने बताया कि बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों में नगर पंचायत की कार्यशैली को लेकर नाराजगी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.