संभल, मार्च 7 -- एक तरफ सरकार गांव को शहर से जोड़ने के लिए सड़क निर्माण पर जोर दे रही है पर दो विधानसभाओं के बीच सड़क निर्माण का पेज फंसा हुआ है जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है अतरासी के ग्रामीणों ने कई बार असमोली विधायक पिंकी यादव को सड़क निर्माण के लिए शिकायत कर चुके हैं चंदौसी विधानसभा के रफीपुर के ग्रामीणों ने बताया कि सरकार में मंत्री गुलाबो देवी से इस सड़क निर्माण के लिए शिकायत कर चुके हैं पर आज तक ग्रामीणों की इस समस्या का समाधान नहीं हुआ क्षेत्र के लोगों ने बताया की 1998 में संभल लोकसभा से डीपी यादव सांसद रहे थे तभी अतरासी से रफीपुर तक खड़ंजा से सड़क का निर्माण कराया था 25 वर्ष से इस सड़क का मरम्मत कार्य भी नहीं कराया गया और सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है जगह-जगह गड्ढे पड़ गए हैं।।।शहर से गांव को जोड़ने के लिए सरकार न...