चंदौली, जनवरी 4 -- टांडा कला, हिन्दुस्तान संवाद। चहनिया विकास खंड के टांडा कला से पूरा गणेश गांव में जाने वाली सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। गिट्टयां उखड़ गई है। जिससे ग्रामीणों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है। खासकर रात में बाइक सवार, साइकिल सवार गड्ढे में फंसकर गिर जा रहे है। जिससे लोग चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत की मांग उठाई है। क्षेत्रीय ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ और बारिश के बाद मार्ग पूरी तरह से बदहाल हो गया है। इस मार्ग से पूरा गणेश गांव के साथ ही आसपास के कई गांवों के लोगों का आवागमन होता है। इसी मार्ग से स्कूली बच्चे, महिलाएं, बुजुर्गों और किसानों को भी रोजाना निकलना होता है। लेकिन पक्की सड़क उखड़ कर गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। गिट्टियां सड़क पर उखड़ कर बिखरी हुई है। यह सड़क ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.