गौरीगंज, मार्च 20 -- भादर। विकास खंड भादर के दसईपुर गांव में करीब चार वर्षों से सड़क क्षतिग्रस्त है। जिससे ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो रहा है। सड़क के किनारे नाली न होने के कारण घरों का गंदा पानी सड़क पर ही जमा हो जाता है। जिससे पूरे रास्ते में जलभराव की स्थिति बनी रहती है। इस कारण आसपास रहने वाले लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव और गंदगी के कारण क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे बीमारी का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीणों ने जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...