टूटी सड़क पर जलजमाव से आवागमन में परेशानी
मोतिहारी, मई 31 -- मोतिहारी, एक संवाददाता। शहर के मठिया जिरात वार्ड नं- 16 नेशनल हाईवे से तुरहापट्टी होते हुए ढाका रोड जाने वाली सड़क में जल-जमाव से आवागमन में परेशानी हो रही है। सड़क जगह-जगह टूट गयी है। गड्ढे होने से बारिश में जलजमाव हो गया है। इससे सड़क से गुजरने वाले लोगों को काफी कठिनाई हो रही है।
जल-जमाव से परेशान लोग जल-जमाव के कारण खासकर स्कूली बच्चों को इधर से गुजरने में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोग गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं। छतौनी चौक पर ओवरब्रिज के निर्माण कार्य के कारण नेशनल हाइवे पर अक्सरहां जाम के कारण इस सड़क का इस्तेमाल ज्यादा होता है। हालांकि इस रोड में पीडब्लूडी के द्वारा नाला का निर्माण किया जा रहा है। हल्की बारिश से रामगढ़वा के मलाही टोला की मुख्य सड़क हो जाती जलमग्न : रामगढ़वा , एसं । प्रखंड के मलाही टोला स्थित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.