सीवान, अप्रैल 5 -- सीवान। शहर में टूटी सड़कों की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। शहर के मुख्य मार्गों से लेकर मोहल्लों की सड़कों तक कई जगह गड्ढे बने हुए हैं, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। खासकर बारिश के मौसम में ये गड्ढे पानी से भर जाते हैं और दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। बाइक सवार और पैदल चलने वाले लोग सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। कई बार स्कूली बच्चे और बुजुर्ग भी इन खराब सड़कों के कारण गिरकर घायल हो जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं की जाती है। शहर के विकास के लिए अच्छी सड़कें बेहद जरूरी हैं, लेकिन इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से जल्द सड़क मरम्मत कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.