गुड़गांव, अप्रैल 4 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। गुरुग्राम के सेक्टर-22बी के निवासी इन दिनों भारी अव्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं। एक तरफ सेक्टर के मुख्य प्रवेश द्वार की जर्जर सड़क हादसों को न्योता दे रही है, तो दूसरी तरफ मार्केट में लावारिस गोवंश और कुत्तों के जमावड़े ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। स्थानीय निवासी और पूर्व आरडब्ल्यूए प्रधान पिछले एक महीने से लगातार नगर निगम से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। अब परेशान होकर निवासियों ने सीधे निगम आयुक्त को लिखित शिकायत दी है। स्थानीय निवासी भीम सिंह यादव ने बताया कि सेक्टर-22बी के मुख्य प्रवेश मार्ग की स्थिति बेहद दयनीय और खतरनाक हो चुकी है। सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है और उस पर जगह-जगह मलबा और ढीले पत्थर पड़े ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.