टूटी सड़कें और गहरे गड्ढे बन रहे वाहनों चालकों के लिए खतरा
नई दिल्ली, जून 17 -- -राजधानी के अलग-अलग इलाकों में बदहाल मार्गों से बढ़ी परेशानी राजधानी की सड़कों और संपर्क मार्गों की बदहाल स्थिति लोगों की सुरक्षा पर भारी पड़ रही है। पूर्वी, उत्तरी, मध्य दिल्ली समेत कई इलाकों में टूटी जर्जर सड़कें और गहरे गड्ढे रोजाना हादसों को न्योता दे रहे हैं। पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र में पुलिया के फुटपाथ से स्लैब गायब होने के कारण कई फीट गहरा गड्ढा बना हुआ है, जहां पैदल यात्रियों के गिरने का खतरा बना रहता है। वहीं न्यू रोहतक रोड, गाजीपुर डेयरी मार्ग और रोहिणी सेक्टर-15 में सड़कें गड्ढों और उखड़ी सतह के कारण वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद संबंधित विभागों की ओर से स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। कई स्थानों पर केवल मलबा डालकर खानापूर्ति कर दी गई, जिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.