सोनभद्र, मार्च 3 -- डाला। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र में सोमवार की देर शाम कम्पोजिट शराब की दुकान से बोतल उतारते समय टूटी कांच की बोतल से एक कर्मचारी घायल हो गया। बाजार स्थित निजी अस्पताल ले जाकर उपचार कराया गया। बताया जात है कि दुकान कर्मी अरविंद जायसवाल पुत्र विजय जायसवाल निवासी नई बाजार कुर्था, रावर्टसगंज शराब की पेटी उतार रहा था। उसी समय कांच की बोतल टूटकर हाथ पर गिरने से उसके हाथ में गंभीर चोट लग गई। उसे पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उसे छोड़ दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचकर चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी ने मामले की जानकारी ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.