आजमगढ़, अप्रैल 15 -- आजमगढ़। मंदुरी-कपसा मार्ग पर देवई रसूलपुर गांव के पास नहर की टूटी पुलिया दुर्घटना को दावत दे रही है। शारदा सहायक खंड 32 नहर की शाखा यहां से होकर गुजरती है। चार-पांच माह से पुलिया टूटी हुई है। स्थानीय लोगों ने पुलिया की मरम्मत कराई थी। एक माह बाद ही क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिया क्षतिग्रस्त होने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। स्थानीय निवासी महेंद्र यादव, सुरेंद्र, रूदल, रामरूप सहित अन्य लोगों ने पुलिया की मरम्मत की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.