गंगापार, मई 16 -- रिश्तेदारी की बारात से देर रात एक ही बाइक से लौट रहे दो मित्र टूटी पुलिया में अनियंत्रित होकर गिर गये, जिससे दोनों को चोटें आईं। एंबुलेंस से दोनों मांडा सीएचसी लाये गये । सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को नाजुक दशा में यसआरयन प्रयागराज रेफर किया गया। थाना क्षेत्र के सिरोखर गांव निवासी 22 वर्षीय विशाल कुमार पुत्र जटाधारी सिरोखर व 19 वर्षीय मुनेश पुत्र अवध नारायण शुक्रवार देर रात थाना क्षेत्र के सिरौंठी गांव स्थित रिश्तेदारी की बारात से एक ही बाइक से लौटकर अपने घर सिरोखर जा रहे थे। ज्यों ही हाटा कोरांव मार्ग के दोहथा गांव के सामने टूटी पुलिया के पास पहुंचे । अचानक सामने टूटी पुलिया देखकर संतुलन खो बैठे और बाइक सहित दोनों युवक गड्ढे में गिर कर गंभीर रुप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर दोनों घायलों को एंबुलेंस...