सोनभद्र, अप्रैल 9 -- म्योरपुर,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत किरवानी में स्थित पुलिया तीन वर्षों से टूटी पड़ी है। इसके चलते ग्रामीणों को गांव तक पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार इसे लेकर संबंधितों को अवगत कराया गया, लेकिन आज तक पुलिया की मरम्मत नहीं हो सकी है। इसको लेकर धीरे-धीरे ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। ग्रामीणों ने संबंधितों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए शीघ्र ही टूटी पुलिया की मरम्मत कराये जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि इस पुलिया का निमार्ण छह वर्षो पूर्व कराया गया था। जो अब पूरी तरह से टूट चुका है। पुलिया टूटने के कारण कभी-कभी ग्रामीण इसमें गिर कर चोटहिल भी हो जा रहे हैं। रात के समय इस पुलिया से होकर गुजरने वाले पैदल एवं दो पहिया वाहन सवार लोगों हमेशा दुर्घटना की आशंका बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.