बुलंदशहर, नवम्बर 14 -- मोहल्ला ख्वेशज्ञान में शुक्रवार सुबह कुछ लोग एकत्रित हुए। जहां उन्होंने बताया कि करीब दस दिन पहले नगर पालिका की ओर से पुलिया को तोड़ दिया गया। साथ ही नई पुलिया बनाने की बात कही गई। अब दस दिन का समय बीत जाने के बाद भी पुलिया को नहीं बनाया गया है। जिस कारण कालोनी के लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। लोगों को करीब 500 मीटर घूमकर अपने घरों की तरफ आना-जाना पड़ रहा है। जिस स्थान पर पुलिया तोड़ी गई है। वह मुख्य मार्ग भी है और यह मार्ग मोहल्ला तरीनान की तरफ निकाल जाता है। पुलिया निर्माण की मांग को लेकर उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही शीघ्र सुनवाई नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। इसमें जिशान, शमीम, इकराम, वसीम, शाहरुख, रहीस, नसीम, सूफीयान, साजिद, फारुख आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.