हरदोई, अप्रैल 5 -- हरदोई। सीतापुर रोड से भरिगवां जाने वाले मार्ग पर स्थित मोहल्ला अकोहरा पुरवा में माइनर पर बनी पुलिया की रेलिंग सालों से टूटी पड़ी है, जिससे राहगीरों को परेशान होना पड़ रहा है। संजय, आशीष, अजय समेत अन्य स्थानीय लोगों के अनुसार, बारिश के दौरान रात में कई बाइक सवार रेलिंग न होने से नीचे गिरकर चोटिल हो चुके हैं। अन्य छोटे-बड़े हादसे भी होते रहते हैं। बावजूद इसके जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक कोई मरम्मत कार्य नहीं कराया गया है, जिससे लोगों में नाराजगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.