गोंडा, मार्च 7 -- बभनजोत, संवाददाता। बभनजोत के गिन्नी-नगर से अल्लीपुर जाने वाले मार्ग पर मोकलपुर के पास बनी पुलिया को सही कराने जाने में पीडब्ल्यूडी की हीलाहवाली से लोग नाराज हो गए। रास्ते मे बैठकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे पीडब्लूडी के एई ने लिखित आश्वासन देकर धरना-प्रदर्शन को बंद कराया। शुक्रवार को गौरा विधान सभा के गिन्नी-नगर अल्लीपुर मार्ग पर मोकलपुर की क्षतिग्रस्त पुलिया को लेकर युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव व पीसीसी सदस्य अभिषेक तिवारी, जिला पंचायत सदस्य अमर यादव, मोहनलाल यादव के साथ सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने पुलिया के पास ही धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। नाराज लोग पुलिया के निर्माण की मांग पर अड़ गए। लोगों का आरोप है उक्त टूटी पुलिया की मरम्मत को लेकर कई महीनों से जिम्मेदारों से शिकायत की जा रही है। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.