मेरठ, मई 2 -- लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी कालंद चुंगी क्षेत्र की पुलिया के निर्माण कार्य की आखिरकार शनिवार को शुरुआत हो गई। नगर पालिका प्रशासन ने पुलिया निर्माण के साथ ही पानी की टंकी से जुड़ी पाइपलाइन को मुख्य जलापूर्ति लाइन से जोड़ने की प्रक्रिया भी तेज कर दी है, जिससे क्षेत्रवासियों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद जगी है। बता दें कि कालंद चुंगी क्षेत्र में नाली के ऊपर बनी पुलिया काफी समय से टूटी हुई थी, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं, पुलिया के दूसरी ओर स्थित बस्ती में पानी की टंकी की पाइपलाइन तो बिछा दी गई थी, लेकिन उसे मुख्य लाइन से नहीं जोड़ा जा सका था, जिसके चलते लोगों को पेयजल सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा था। यह भी पढ़ें- नाला निर्माण के चलते नगर के कई मोहल्ले जलमग्न सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.