सिमडेगा, फरवरी 5 -- बोलबा, प्रतिनिधि। प्रखंड के आलिंगुड में टूटी पुलिया एवं एप्रोच पथ का गुरुवार को मरम्मत कराया गया। बताया गया कि पुलिया टूटने एवं एप्रोच पथ क्षतिग्रस्त होने से इस रास्ते से आवागमण ठप हो गया था। इसके बाद गुरुवार को प्रशासन द्वारा जेसीबी मशीन लगाकर अप्रोच पथ का निर्माण कराया गया। हालांकि निर्माण कार्य के दौरान जमीन मालिक धनेश्वर सिंह एवं विकास कुमार सिंह अब तक मुआवजा राशि नहीं मिलने के बात कहते हुए निर्माण कार्य पर रोक लगाई। बाद में ग्राम प्रधान महावीर सिंह, उप मुखिया सियावर सिंह, किशोर कुमार सिंह, गौरी सिंह एवं अंचल निरीक्षक अलैक्स नवनीत बेक, अमीन समीर ने जमीन मालिकों को समझा बुझा कर एप्रोच पथ का निर्माण कराया। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.