टूटी पाइपलाइन, लोग गंदा पानी पीने को मजबूर
गंगापार, जून 13 -- तीन दशक पूर्व बिछाई गई जल निगम जसरा की पाइपलाइन जगह जगह टूट जाने के कारण घरों में मिलने वाला सप्लाई का पानी गंदा आने के कारण लोगों को पीने के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। लोग दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हैं। गंदा पानी पीकर लोग आए दिन बीमार हो रहे हैं। जल निगम के अधिकारियों को बार बार फोन लगाने पर उनका फोन नहीं उठ रहा है। तीन दशक पूर्व जल निगम जसरा व खटंगिया में लगे पंप से सप्लाई का पाइपलाइन जगह जगह से टूट गया है। जिससे लोगों को इस भीषण गर्मी में पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। जसरा नई बाजार में लोगों को पीने के लिए वही गंदा पानी मिल रहा है। गंदा पानी पीकर लोग आते दिन बीमार हो रहे हैं। इसी तरह जसरा रेरा मार्ग पर कई महीने से जल निगम की पाइपलाइन टूटी हुई थी। जिसे अब मोरंग डालकर पाट दिया गया है। समाजसेवी प्रमोद केसरवान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.