महाराजगंज, जून 21 -- महराजगंज, नवीन विषेन। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के शेख फरेंदा गांव स्थित अमृत सरोवर पर लगे लोहे के गेट के गिरने से 12 वर्षीय बालक विक्की यादव की दर्दनाक मौत के एक दिन बाद जिम्मेदारों की नींद खुल गई है। रविवार सुबह से ही गेट को सुरक्षित बनाने के लिए पक्के पिलर का निर्माण शुरू करा दिया गया।

घटना का विवरण शनिवार को अमृत सरोवर के किनारे लगे लोहे के गेट के टूटने से उसके नीचे दबकर विक्की यादव की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। हालांकि परिजनों ने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई की मांग नहीं की और शनिवार को ही बालक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं, घटना के बाद प्रशासनिक और ग्राम पंचायत स्तर के जिम्मेदार हरकत में आ गए। शनिवार देर शाम आनन-फानन में निर्माण सामग्री मौके पर पहुंचाई गई। रविवार सुबह से सर...