कानपुर, दिसम्बर 27 -- रूरा। क्षेत्र सुनवर्षा गांव में मुख्य मार्ग के किनारे बनी नालियां टूटी और चोक होने के चलते नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। ऐसे में ग्रामीणों को आवागमन में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। झींझक विकास खंड की ग्राम पंचायत जजमुइया के मजरा सुनवर्षा में बीते कई महीनों से नालियों में बहने वाला पानी अब सड़क पर बह रहा है। इससे मुख्य सड़क पर कीचड़ भरा हुआ है। गांव की इस मुख्य सड़क के दोनों ओर आबादी है। इस सड़क के दोनों ओर मकानों की नालियों से सड़क किनारे की नालियों में आने वाला पानी नालियों की साफ-सफाई न होने व मरम्मत न कराए जाने के चलते सड़क पर ही भर जाता है। इससे सड़क पर कीचड़ हो जाता है। इसमें यहां ग्रामीणों को गिरकर घायल होने का डर भी सता रहा है। सड़क के दोनों ओर रहने वाली आबादी को गंदगी व कीचड़ से मुसीबत उठानी पड़ रही है। गांव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.