गोंडा, मार्च 17 -- बेलसर नगर पंचायत क्षेत्र के रगड़गंज बाजार में कई जगहों पर बनी नालियां टूटी हैं। इससे गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है। खुले में कूड़ा फेंके जाने की समस्या भी बनी हुई है जिससे आसपास गंदगी फैलती है। साफ-सफाई को लेकर लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है। हिन्दुस्तान बोले गोंडा' मुहिम के तहत स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा कूड़ा निस्तारण की उचित व्यवस्था करने की मांग उठाई है। साथ ही कस्बे में आए दिन लगने वाले भीषण जाम से भी निजात दिलाने की मांग की। लोगों का कहना है कि बाजार की मुख्य सड़क पर पटरियों पर दुकानें लगने और ठेलों के कारण रास्ता संकरा हो जाता है। इससे वाहनों की आवाजाही बाधित रहती है। बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को भी अक्सर जाम में फंसना पड़ता है। रगड़गंज बाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.