साहिबगंज, अप्रैल 8 -- साहिबगंज। सदर अस्पताल में हड्डी से जुड़ी समस्या का अब बेहतर तरीके से इलाज शुरू हो गया है। इसी क्रम में बुधवार को एक मरीज की कलाई की टूटी हड्डी का ऑपरेशन कर इलाज किया गया। सदर अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. सचिन कुमार ने कलाई की टूटी हड्डी में प्लेट लगाने का सफलता पूर्वक ऑपरेशन किया। मरीज राजीव मंडल(48) के कलाई की हड्डी टूटने पर वह आज ही इलाज कराने अस्पताल आया था। डा. सचिन ने प्रारंभिक जांच के बाद उसके कलाई में प्लेट लगा कर ऑपरेशन किया। इससे उक्त मरीज के कलाई की टूटी हड्डी जल्द जुड़ जायेगी और वह फिर से उस कलाई से कोई भी काम कर सकेगा। इसके लिए मरीज ने डॉक्टर, सिविल सर्जन, डीएस आदि के प्रति आभार जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.