शाहजहांपुर, नवम्बर 12 -- फोटो 14: बिना नंबर प्लेट वाले वाहन को जब्त करने पहुंची टीम। -एआरटीओ बोले, नियमों और सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं चलेगा शाहजहांपुर, संवाददाता। जिले में बिना नंबर प्लेट, टूटी या टेढ़ी-मेढ़ी नंबर प्लेट लगाकर सड़क पर दौड़ रहे वाहनों पर परिवहन विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। ऐसे वाहनों से सड़क सुरक्षा को खतरा और अपराधियों को पहचान से बचने का मौका मिलता है। इसी को देखते हुए एआरटीओ प्रवर्तन की टीम ने दो दिवसीय अभियान चलाकर आठ वाहनों को सीज कर दिया, जबकि 30 वाहन चालकों का चालान किया गया। अभियान के दौरान टीम ने मुख्य रूप से शहर के प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों और बाईपास पर निगरानी बढ़ाई। इस दौरान कई वाहन चालक बिना नंबर प्लेट के या नंबर प्लेट को मोड़कर वाहन चलाते मिले। कुछ वाहनों में नंबर प्लेट मिटाकर रखी गई थी ताकि कैमरे से पहचान न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.