हजारीबाग, मार्च 5 -- इचाक प्रतिनिधि प्रखंड के तारा डुमरौन साव मोहल्ला में बीच सड़क पर गंदगी का अंबार लग गया है। कीचड़ और दलदल के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी और दुर्गंध से आसपास के लोगों का जीना मुहाल हो गया है। सड़क पर जमा गंदे पानी में बड़े-बड़े कीड़े दिखाई देते हैं, जिससे ग्रामीणों को बीमारी फैलने की आशंका भी सता रही है। ग्रामीणों के अनुसार इस सड़क से तीन मोहल्लों के लगभग पांच सौ परिवारों का रोजाना आना-जाना होता है। सड़क पर बने दलदल के कारण कई महिला-पुरुष और बुजुर्ग गिरकर चोटिल हो चुके हैं, यहां तक कि कुछ लोगों के हाथ-पैर भी टूट चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब दूसरे गांव से लोग शादी का रिश्ता लेकर आते हैं तो रास्ते की बदहाल स्थिति देखकर दोबारा नहीं आते, जिससे रिश्ते भी टूट जाते हैं। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.