टूटा बेंच बना परेशानी का कारण
सहरसा, मई 21 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। सदर अस्पताल परिसर में विधायक मद से पूर्व में बनाए गए यात्री शेड में लगा स्टील का बेंच टूट जाने से मरीजों के परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इमरजेंसी वार्ड के ठीक सामने स्थित यह यात्री शेड गर्मी और तेज धूप से राहत देने के लिए लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित होता था। लेकिन बेंच टूट जाने के कारण परिजनों को बैठने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। अस्पताल में इलाज कराने आए लोगों ने बताया कि मरीजों के साथ घंटों इंतजार करना पड़ता है, ऐसे में बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं रहने से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को अधिक दिक्कत हो रही है। यह भी पढ़ें- सरकारी अस्पतालों में बेड की कमी स्थानीय लोगों ने कहा कि यात्री शेड का उद्देश्य मरीजों और उनके परिजनों को सुविधा देना था, लेकिन बेंच खराब रहने से इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.