टूटा बिजली खंभा बना खतरा, ग्रामीणों ने किया हंगामा
मेरठ, अप्रैल 24 -- मवाना क्षेत्र के गांव सठला में करीब पांच दिनों पहले आई तेज आंधी में मदरसे के पास बिजली का एक खंभा टूट गया। इस घटना की जानकारी उपखंड अधिकारी को दे दी, लेकिन विभाग ने टूटा खंभा नहीं बदला। हालांकि बिजली विभाग ने वहां पर नया खंभा डलवा दिया है। ग्रामीणों ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और बिजली विभाग के अधिकारियों को वीडियो के माध्यम से स्थिति से अवगत कराया। साजिद प्रधान ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही खंभे को नहीं लगाया गया तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। गांव सठला के प्रधान साजिद व अनेक ग्रामीणों ने बताया कि पांच दिनों पहले क्षेत्र में तेज आंधी आई थी, जिस कारण हाई टेंशन लाइन का खंभा टूट गया था। टूटा बिजली का खंभा गांव में मदरसे के पास है। इससे क्षेत्र में दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। इस संबंध मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.