टूटने लगी फुलवरिया फोरलेन की डक्ट
वाराणसी, जून 13 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। फुलवरिया फोरलेन की डक्ट को लोक निर्माण विभाग ने तोड़वाना शुरू कर दिया है। इस परियोजना के पूरे डक्ट की हालत खस्ता है। इसकी स्लैब ढहने से बीते रविवार की सुबह वृद्ध और बालिका जख्मी हो गए थे।स्लैब ढहने की घटना को आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसका संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग ने डक्ट का निरीक्षण किया। इसके स्लैब की गुणवत्ता काफी खराब मिली। इसके बाद डक्ट को तोड़ना शुरू कर दिया गया है। फुलवरिया से लहरतारा जाने वाली लेन पर डक्ट को जेसीबी लगाकर तोड़ा जा रहा है। इसे नए सिरे से बनाया जाएगा।डक्ट के स्लैब को पटरी के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। बीते रविवार की सुबह इस स्लैब से पैदल गुजर रहे वृद्ध और उसकी पोती दुर्घटना की शिकार हो गई थी। अचानक स्लैब गिरा और दोनों तीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.