टूटका बिखरे ट्री गार्ड, बिन पानी सूख रहे पौधे
भदोही, मई 27 -- भदोही, संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण के लिए शासन स्तर से करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन जिले में पेड़ों की संख्या बढ़ने के बजाय घटती जा रही है। विकास और निर्माण कार्यों के नाम पर पुराने बड़े पेड़ों की कटाई हो रही है, जबकि नए लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल नहीं हो पा रही है। स्थिति यह है कि हजारों रुपये खर्च कर ट्री गार्ड लगाए गए, लेकिन पौधों की सिंचाई की व्यवस्था नहीं की गई। भीषण गर्मी में पानी न मिलने से पौधे सूखते जा रहे हैं। पौधों को पशुओं से बचाने के लिए ट्री गार्ड तो लगाए गए, लेकिन संरक्षण के अभाव में उनका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है।कई स्थानों पर लाखों रुपये की लागत से बने ट्री गार्ड टूटकर बिखर गए हैं। पौधों के संरक्षण में लापरवाही को लेकर लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.