टूटकर 50 रुपये से भी नीचे आया शेयर, दूसरे दिन भी बुरा हाल, टॉप बॉस ने दिया है इस्तीफा
नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- एक छोटे बैंक इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयर शुक्रवार को बाजार खुलते ही धड़ाम हो गए हैं। बैंक के शेयर 50 रुपये के भी नीचे जा पहुंचे हैं। इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयर लगातार दूसरे दिन बुरे हाल में हैं। बैंक के शेयर शुक्रवार को BSE में 13 पर्सेंट से अधिक की गिरावट के साथ 49 रुपये पर पहुंच गए हैं। गुरुवार को बैंक के शेयर लुढ़ककर 56.99 रुपये पर बंद हुए थे। इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर एंड सीईओ के अचानक इस्तीफे की घोषणा के बाद इसके शेयरों में तेज गिरावट आई है। इस वजह से दिया है इस्तीफाइक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक (Equitas Small Finance Bank) के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर एंड सीईओ पी एन वासुदेवन ने गुरुवार को अपने इस्तीफे की घोषणा की है। उनका इस्तीफा 29 अक्टूबर 2026 से प्रभावी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.