टूटकर मकान पर गिरा पेड़, मां-बेटा हुए घायल
बलिया, जून 6 -- चितबड़ागांव, हिन्दुस्तान संवाद। थाना परिसर में पुराना यूकोलिप्टस का पेड़ शनिवार को एक मकान के ऊपर टूटकर गिर गया। इस घटना में मां-बेटा घायल हो गए, जबकि मकान क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद काफी देर तक अफरातफरी मची रही। पीड़ित परिवार इलाज पर आ रहे खर्च और क्षतिग्रस्त मकान के मरम्मत के लिए मुआवजा तथा लापरवाही की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। चितबड़ागांव थाने में वर्षो पुराने यूकोलिप्टस के पेड़ की सात अप्रैल को तत्कालीन एसडीएम न्यायिक ऋषिकांत राजवंशी, वन दारोगा उदय यादव और एसओ बृजेश सिंह की मौजूदगी में नीलामी कर दी गयी। शर्त यह थी कि निलामी के बाद पेड़ को 17 दिनों के अंदर काट लेना होगा। हालांकि नीलामी लेने वाले ने निर्धारित समय में पेड़ नहीं कटवाया इसका नतीजा यह हुआ कि शनिवार को पेड़ थाने से सटे एक मकान पर गिर गयी। इस दौरान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.