टूटकर बिखरे ट्री गार्ड, बिन पानी सूख रहे पौधे
भदोही, जून 25 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में शासन स्तर से करोड़ों रुपया खर्च किया जा रहा है। लेकिन वृक्षों की संख्या बढ़ने के बजाए घटती ही जा रही है। विकास एवं निर्माण के नाम पर तो पुराने बड़े पेड़ों को काट दिया जा रहा है। लेकिन नए रोपित हुए पौधों का नियमित देखभाल न होना गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। नतीजा हजारों की लागत से ट्री गार्ड तो बना दिए जा रहे हैं, लेकिन पौधे बिन पानी सूख रहे हैं। पौधों को पशुओं से बचाने के लिए हजारों की लागत से ट्री गार्ड का निर्माण करा दिया गया। लेकिन प्रचंड गर्मी में इनकी सिंचाई का कोई इंतजाम नहीं किया गया। यहीं कारण रहा कि पौधो बिन पानी सूखते जा रहे हैं। पौधों का संरक्षण न होना गंभीर चिंता का विषय बन रहा है। आधा दर्जन स्थानों पर लाखों की लागत से बने ट्री गार्ड टूटकर बिखर गए हैं।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.