कौशाम्बी, अप्रैल 4 -- सदर तहसील क्षेत्र के बैशकांटी विद्युत उपकेंद्र अंतर्गत सड़वा गांव में खेत से गुजरा हाई वोल्टेज जर्जर तार टूटकर गिर गया। उठी चिंगारी से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। इससे किसानों की दस बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटना के बाद से किसानों में बिजली विभाग के जिम्मेदारों के प्रति खासी नाराजगी है। शनिवार की दोपहर सड़वां गांव निवासी महेश सरोज के खेत में 11 हजार वोल्ट का विद्युत तार जर्जर होने से टूट कर गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज हवा के चलते आग ने तेजी से फैलते हुए आसपास के कई खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। फसल में आग लगने की जानकारी मिलते ही किसान अपने खेतों की ओर दौड़ पड़े। आग की भयावहता के आगे उनके प्रयास कमजोर पड़ते नजर आए। इसी दौरान विदांव चौकी प्रभारी अमित द्विवेदी मौके पर पहुंचे और उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.