बलरामपुर, मई 1 -- गैसड़ी, संवाददाता। नगर पंचायत गैसड़ी के वार्ड नंबर-13 में शुक्रवार सुबह हाईटेंशन लाइन का जर्जर तार टूटकर गिरने से दो मासूम बच्चियां झुलस गईं। गनीमत रही कि समय रहते विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घायल बच्चियों को परिजनों ने तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। नगर पंचायत गैसड़ी के वार्ड नंबर-13 निवासी मसीहुल्लाह ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे ट्यूबवेल के सामने से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर गिर गया। उसी समय वहां खेल रही मेरी छह वर्षीय पुत्री ईरम व सद्दाम हुसैन की पांच वर्षीय पुत्री सनाया उसकी चपेट में आ गईं। यह भी पढ़ें- हाई टेंशन तार गिरने से दो मासूम बच्चियां झुलसीं, बाल-बाल बचीं करंट की चपेट में आने से दोनों बच्चियां झुलस गईं, जिससे मौके पर अफर...