टूंडला में हल्के ओले गिरे, किसानों का हुआ नुकसान
फिरोजाबाद, अप्रैल 4 -- टूंडला में हल्के ओले गिरे, किसानों का हुआ नुकसान टूंडला, शुक्रवार की रात्रि आई तेज आंधी के साथ बरसात एवं हल्के ओेले गिरने से गेहूं किसानों को नुकसान हुआ है। ग्रामीण क्षेत्र में लोगों के छप्पर एवं टिनशेड आंधी में उड़ गए। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है।शुक्रवार की रात्रि में अचानक से तेज आंधी आने से गांव देहात में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण क्षेत्र में कुछ जगहों पर लोगों के छप्पर एवं टिन शेड आंधी में उड़ गए। कई स्थानों पर तो किसानों की गेहूं की फसल ही टूटकर खेतों में गिर गई। जिसको अब काटते समय किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आंधी के साथ ही बरसात शुरू हो गई। जिसे देख किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गईं। बरसात के साथ ही हल्के ओले भी शुरू हो गई। जिन किसानों की फसल खेतों में कटी पड़ी थी पानी से भीग ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.