फिरोजाबाद, जून 30 -- अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम के साथ शहर के अलावा टूंडला में स्कूल भवन, होटल, अस्पतालों का निरीक्षण कर अग्निशमन के उपकरणों की जांच की। कई स्थानों पर अग्निशमन के यंत्र नहीं मिले। संबंधितों को चेतावनी देते हुए जल्द से जल्द व्यवस्था करने के निर्देश दिए। स्टेशन रोड नई बस्ती स्थित गुंजन अपार्टमेंट, एफएम इंफ्रा सिटी प्राइवेट लिमिटेड जरौली कलां,कृष्ण कन्हैया प्रमोटर्स एलएलपी जैन नगर में अग्निशमन व्यवस्थाएं स्थापित एवं अकार्यशील पाई गईं। राजा का ताल स्थित ऑर्चिड ग्रीम में अग्निशमन व्यवस्थाएं स्थापित एवं कार्यशील दशा में पाई गई। एसएल इंफ्रास्टेट प्राइवेट लिमिटेड अली नगर कैंजरा, जैस्मीन टॉवर अली नगर में अग्निशमन व्यवस्थाएं स्थापित एवं कार्यशील पाई गईं। माता जावित्री देवी चैरिटेबल हॉस्पिटल ...