टूंडला में पकड़ा नकली घी का कारोबार, 5.40 लाख का माल सीज
फिरोजाबाद, जून 20 -- फिरोजाबाद, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को टूंडला के चूल्हावली रोड स्थित एक प्रतिष्ठान पर छापेमारी की। मौके पर घी निर्माण का कार्य हो रहा था। टीम ने पाया कि रिफाइंड तेल एवं विभिन्न प्रकार के एसेंस का उपयोग कर नकली घी तैयार किया जा रहा था। जिसकी आपूर्ति बुंदेलखंड एवं मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में की जाती है। टीम ने घी के दो एवं एसेंस का एक सर्विलांस नमूना संग्रहित किया। साथ ही 34 टिन जब्त की गई। जिनकी कीमत 5.40 लाख रुपये बताई गई है। फूड कमिश्नर डॉ. रोशन जैकब द्वारा खाद्य पदार्थों पर प्रवर्तन कार्रवाई करने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। जिसके तहत शनिवार को मुखबिर ने विभागीय अधिकारियों को सूचना दी कि टूंडला के चूल्हावली रोड स्थित एक प्रतिष्ठान पर नकली का कारोबार किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.