टूंडला में दरोगा के घर में घुसकर उसकी बहन पर फायरिंग, घायल
फिरोजाबाद, सितम्बर 2 -- टूंडला के गांव उसायनी में ग्राम प्रधान के देवर ने दिनदहाड़े दरोगा के घर में घुसकर उसकी बहन पर फायरिंग कर दी और भाग निकला। तीन राउंड फायरिंग में एक गोली युवती के कंधे पर लगी। उसका ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। आरोपी, उसके पिता और दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश में दबिशे दी जा रही है। उसायनी निवासी इंद्रपाल सिंह यादव पुत्र गजेंद्र पाल सिंह यादव एसआई पद पर कन्नौज में तैनात हैं। इसी गांव की प्रधान का देवर विपिन जाटव मंगलवार की दोपहर करीब 2.15 बजे इंद्रपाल के घर की छत पर तमंचा लेकर घुस गया। यह भी पढ़ें- Jamtara News: कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, मामला दर्ज जब तक घरवाले कुछ समझ पाते उसने इंद्रपाल की 24 वर्षीय बहन अंजलि को निशाना बनाकर तीन राउंड फायरिंग कर दी। इसमें से एक गोली अंजलि के कंधे को चीरती हुई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.