फिरोजाबाद, जुलाई 1 -- टूंडला में जैन संत बाल योगी अमित सागर महाराज का मंगल प्रवेश हुआ। जिनभक्तों ने उनका बैंडवाजों के साथ जोरदार आगवानी की। भाजपा के जिला सह संयोजक सोशल मीडिया सचिन जैन ने कहा कि टूंडला आगमन पर इंद्र देव भी प्रसन्न दिखाई दिए सुबह से ही बारिश प्रारंभ हो गई। तेज बारिश भी गुरुदेव के प्रति भक्तों की भक्ति को कम न कर सकी ऐसा लग रहा था खुद इन्द्रदेव बारिश बरसाकर उनका स्वागत कर रहे हों। जैन समाज के अनुयायी और उनके भक्त सुबह गुरुदेव को राजा के ताल से भ्रमण कराकर टूंडला में लेकर आए। उनका टूंडला आगमन पर स्वागत किया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...