फिरोजाबाद, मार्च 9 -- टूंडला में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या लोगों के लिए गंभीर समस्या बनती जा रही है। विभिन्न मोहल्लों और कॉलोनियों में कुत्तों के झुंड घूमते दिखाई दे रहे हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है। आए दिन कुत्तों के काटने की घटनाएं सामने आ रही हैं। बच्चों से लेकर बड़ों और महिलाओं को राह चलते काट रहे हैं। नगर पालिका स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। सरकार की ओर से आवारा कुत्तों की संख्या नियंत्रित करने के लिए नसबंदी (बधियाकरण) और एंटी-रेबीज टीकाकरण अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इस योजना के अंतर्गत नगर निगम और नगर पालिकाएं आवारा कुत्तों को पकड़कर उनका ऑपरेशन कराती हैं, जिससे उनकी संख्या को धीरे-धीरे नियंत्रित किया जा सके। शासन के निर्देशानुसार आवारा कुत्तों के प्रबंधन की जिम्मेदारी नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों क...