टूंडला में उफनी यमुना, फसलों में घुसा पानी
फिरोजाबाद, अगस्त 10 -- टूंडला में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से तलहटी के निवासियों में भय का वातावरण कायम हो गया है। नदी का पानी क्षेत्रीय किसानों की खड़ी फसल में घुस गया है। जिससे उनके बर्बाद होने का खतरा बढ़ गया है। विगत दो दिन से जिस प्रकार से यमुना नदी का जलस्तर बढ रहा है उसको देखकर तलहटी के किसानों के लिए बड़ा खतरा पैदा हो गया है। तलहटी में स्थिति किसानों की खड़ी फसल में नदी का पानी भर गया है। इस समय किसानों ने अपने खेतों में बाजरा, मक्का,तिलहन के साथ कई प्रकार की सब्जियां को बो रखा है। यह भी पढ़ें- Firozabad News: यमुना के बढ़ते जलस्तर से 12 गांवों के किसानों में दहशत यह फसल किसानों के खेतों में लहलहा रही है। जिस प्रकार से नदी का जलस्तर बढ़ रहा है उससे इन फसलों के लिये खतरा बढ़ गया है। क्षेत्रीय किसानों की मानें तो नदी का पानी जिस प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.